संभल : खुद बटन दबाकर देखो, सुरक्षित है ईवीएम से वोटिंग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। ईवीएम से मतदान को लेकर दुष्प्रचार की पोल खोलने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर ईवीएम मशीन लगाकर मतदाताओं को मतदान का सही तरीका बताने के साथ ही ईवीएम की विश्वसनीयता से भी रूबरू कराया जा रहा है। संभल जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चार स्थानों पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित कर ईवीएम में लगे डमी बैलेट पेपर के जरिये लोगों से वोट डलवाने काम काम किया जा रहा है। 

आयोग के निर्देश पर  जिला मुख्यालय के अलावा संभल, चंदौसी और गुन्नौर तहसील पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों की स्थापना हुई है। गुरुवार को संभल तहसील पर मास्टर ट्रेनर जेई पीडब्ल्यूडी करन सिंह की मज्ञैजूदगी में केंद्र पर लोगों को बुलाकर ईवीएम में डमी बैलेट पेपर के जरिये लोगों से वोट डलवाए गए। मतदान करने वालों को दिखाया गया कि जिस बटन को दबाया उसी के आधार पर वीवीपैट में पर्ची निकली। लोगों की भ्रांतियां दूर करते हुए ईवीएम की पारदर्शिता की जानकारी दी गई।

बताया गया कि ईवीएम से मतदान पूरी तरह सुरक्षित है। ईवीएम के बारे में जानने समझने को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। कई लोगों ने पहले वोट डाला फिर वीवीपैट की पर्ची को चैक किया। परखा कि जिसं वोट किया उसी निशान की पर्ची निकली है या नहीं। लोगों को जागरूक करने की यह प्रक्रिया 27 फरवरी तक जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें : Exclusive News : भारत सरकार के अफसर का गांव में कीचड़ से हुआ सामना, बचकर निकलना पड़ा मुश्किल

संबंधित समाचार