Etawah News: इटावा में भाई ने की बहन की हत्या, पत्नी समेत हुआ मौके से फरार...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में भाई ने बहन की हत्या कर दी।

इटावा में भाई ने बहन की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भाई पत्नी समेत मौके से फरार हो चुका है।

इटावा, अमृत विचार। मायके में रह रहे मामा की मौत के बाद नौवार कार्यक्रम में शामिल होने आई 35 वर्षीय महिला की उसके सगे भाई ने पीट-पीट कर हत्या की। फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया है कि मृतका को नशे की लत थी जिस कारण से उसके भाई व परिवार के लोग उससे नाराज रहते थे। बुधवार की रात को इसी बात को लेकर भाई बहन में विवाद हुआ था। घटना के बाद से आरोपी भाई अपनी पत्नी के साथ घर से फरार  हो गया।  

थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चमारन (ग्राम पंचायत सुजीपुरा) निवासी संतोष बाल्मीकि अपनी मां रामबेटी और पत्नी व अपने मामा रामौतार के साथ रहता था। संतोष के पिता मेम्बर की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी बहन गुड्डी ने 15 वर्ष पहले प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के कुछ सालों बाद उसकी न तो ससुराल वालों से बनी और न ही मायके वालों से, इसलिए उसका मायके में कभी कभार ही घर आना होता था। और मायके वालों का गुड्डी के घर पर आना पसंद नहीं था। 

भाई-बहन (1)

इधर संतोष के मामा रामौतार (जो यही रहते थे उनकी 8 जनवरी को निधन हो गया। उनके नौवार का कार्यक्रम था। गुड्डी अपने मामा की मौत के बाद नौ बार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने घर मायके ग्राम नगला चमारन दो दिन पहले ही आई हुई थी। बुधवार शाम जब संतोष ,गुड्डी व उसके अन्य नाते रिश्तेदार घर के बाहर खड़ंजा पर अलाव जलाकर उससे आग से सेंक रहे थे। 

तभी संतोष का गुड्डी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उसने भारी चीज ईट से गुड्डी के सिर व शरीर पर प्रहार कर दिया जिससे गुड्डी मूर्छित होकर इस अलाव के समीप गिर पड़ी जिससे उसके कुछ कपड़े जल गए। इधर घटना को देख संतोष व उसके अन्य परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक गुड्डी की मौत हो चुकी थी। गुड्डी की मौत होते ही उसका भाई संतोष अपनी पत्नी सहित मौके से गायब हो गया और सारी रात गुड्डी का शब घर के बाहर खडंजे के समीप पड़ा रहा। 

बाद में जानकारी होने के बाद गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पलिस को दी। जानकारी होने पर गुरुवार सुबह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई तभी एसपी ग्रामीण सतपाल सिंह, पुलिस क्षेत्र अधिकारी विवेक जावला, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम नरेंद्र  मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पांस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि मृतका नशे की आदी थी परिवार के लोग इसका विरोध करते थे  शाम को घर के बाहर आग तपने के दौरान इसी बात को लेकर गुड्डी का उसके भाई संतोष से विवाद हो गया तभी उसने ईंट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस छानवीन में लगी है। घटनाके बाद से संतोष व उसकी पत्नी मौके से फरार हो गई।

यह भी पढ़ें- Banda: बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीतकर अर्श ने फिर बढ़ाया जिले का मान, डच व जर्मन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा

संबंधित समाचार