बहराइच: ट्रक खरीदने के लिए नहीं मिला नौ लाख तो पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने मजबूरन उठाया यह कदम!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वर्ष 2016 में हुई थी शादी, दो बच्चों की मां है महिला

बहराइच, अमृत विचार। जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने पत्नी के मायके वालो से नौ लाख की नगदी न मिलने पर तीन तलाक देकर मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता दो मासूमों के साथ अपने मायके में पनाह लिए है। उसने पति के विरूद्ध कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

नानपारा कोतवाली के बेलदारनटोला निवासनी आशिया खान उर्फ शायरा की शादी इसी कोतवाली के नई बस्ती, भग्गापुरवा निवासी शादाब अख्तर उर्फ भोलू पुत्र खैरूल बशर के साथ 2016  में हुई थी। उसके दो बच्चे भी है। शादी के बाद से ही कम दहेज का ताना देकर उसका मारपीट कर उत्पीड़न किया जा रहा था। युवती से मायके से नौ लाख रूपये लाए जाने ताकि उसका पति ट्रक खरीद सके। मांग शादाब कर आए दिन मारपीट कर उत्पीड़न कर रहा था।

पीड़िता के मुताबिक वह पति के साथ ही अलग कमरा लेकर रह रही थी। आठ जनवरी को पति ने उसे मारा पीटा। तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पति ने कहा कि जब नौ लाख ले आना। तभी घर में रहना। पीड़िता दोनों बच्चों को साथ लेकर मायके में पनाह लेकर रह रही है। उसकी तहरीर पर कोतवाली में मारपीट, धमकी, गाली-गलौज, दहेज प्रतिषेध व मुस्लिम महिला विवाह के अधिकार में सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है । केवल पति शादाब को नामजद किया गया है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: शुआट्स कुलपति आरबी लाल को फिर लगा झटका, जमानत अर्जी खारिज

संबंधित समाचार