Jalaun News: CRPF के एएसआई की सड़क हादसे में मौत, पुलिस बोली- सीसीटीवी फुटेज से वाहन का लगाया जा रहा पता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में सड़क हादसे में सीआरपीएफ के एएसआई की मौत।

जालौन में सड़क हादसे में सीआरपीएफ के एएसआई की मौत हो गई। जबकि हादसे में परिजन भी घायल हो गए।

जालौन, अमृत विचार। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कोहना से त्रयोदशी भोज में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने 50 वर्षीय व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक सीआरपीएफ में एएसआई था।

रेढर थाना क्षेत्र के अतरौली निवासी सीआरपीएफ में एएसआई महाराज सिंह 50 वर्ष  अपने भतीजे 36 वर्षीय हनुमंत सिंह और अपनी पत्नी 45 वर्ष कुंती देवी के साथ गुरुवार को आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कोहना में सगे सम्बन्धी के यहां  त्रियोदशी में शामिल होने गए थे। देर रात जब वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान भदरेखी बीजापुर मार्ग पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक  मौके से भाग निकला  जबकि घायल मौके पर पड़े रहे। राहगीरों की सूचना पर पहुँची आटा थाना पुलिस द्वारा सभी को एम्बुलेंस से उरई मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने महाराज सिंह को मृतक घोषित कर कर दिया, जबकि हनुमंत की हालत गम्भीर देख उसे झांसी रेफर कर दिया गया।

मौत की खबर जैसे ही मृतक के परिजनों को हुई तो उनमें मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आटा थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता किया जा रहा है। चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज से वाहन का पता किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: आज से बंद होंगी टेनरियां, नालों की निगरानी, माघ मेले को देखते हुए लिया गया फैसला

संबंधित समाचार