अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर Banda में SP ने GPM का किया प्रारंभ, इस तरह करेगा काम
बांदा एसपी ने 22 जनवरी को लेकर ग्राम पुलिस मित्र का प्रारंभ किया।
अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये पुलिस अधीक्षक बांदा ने शुक्रवार को ग्राम पुलिस मित्र (GPM) का प्रारंभ किया। जिसमें प्रत्येक ग्राम से स्वच्छ छवि वाले 04 युवाओं को ग्राम पुलिस मित्र बनाया जायेगा।
बांदा, अमृत विचार। अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये पुलिस अधीक्षक बांदा ने शुक्रवार को ग्राम पुलिस मित्र (GPM) का प्रारंभ किया।
जिसमें प्रत्येक ग्राम से स्वच्छ छवि वाले 04 युवाओं को ग्राम पुलिस मित्र बनाया जायेगा। कानून व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में ग्राम पुलिस मित्रों का सहयोग लिया जायेगा। पुलिस अधीक्षक बांदा ने 22 जनवरी 2024 को ग्राम पुलिस मित्रों को सम्मानित किया जायेगा।
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा तथा जनपद में शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा ग्राम पुलिस मित्र (GPM) नाम से एक नई पहल को शुरु किया गया है। इस पहल के तहत जनपद में प्रत्येक गांव से स्वच्छ छवि वाले 04 युवाओं को ग्राम पुलिस मित्र बनाया जायेगा।
जिनसे उस गांव बीट आरक्षी तथा हल्का प्रभारी निरन्तर सम्पर्क में रहेंगे। ग्राम पुलिस मित्र गांव के विभिन्न प्रकार की सूचनाओं, धार्मिक कार्यक्रमों तथा मन्दिरों आदि में चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जनपद में 14 से 22 जनवरी तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबन्ध किये गये है।
पुलिस द्वारा सदिग्ध स्थानों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निरन्तर चेकिंग भी की जा रही है। श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए यातायात पुलिस को भी सक्रिय किया गया है, ताकि यातायात के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हों।
ये भी पढ़ें- Banda में SP ने कई चौकी प्रभारियों सहित ढाई दर्जन एसआई के बदले कार्यक्षेत्र, यहां देखें- पूरी लिस्ट
