Kanpur: पुलिस को मिली बड़ी सफलता...अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश... छत्तीसगढ़ से लाकर दोगुने कीमत वसूलते थे...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

कानपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

कानपुर, अमृत विचार। एसओ रेल बाजार पुलिस और उनकी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की चेकिंग के दौरान 26 किलो गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ में पता चला कि वे छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर दोगुने दामों पर बेचते थे। गांजा तस्करों को पकड़ने के बाद पुलिस की टीम को 25 हजार का इनाम दिया गया। 

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

1. रामसेवक राम पुत्र शोभित राम निवासी ग्राम सराई टोली थाना तुमला जिला जसपुर छत्तीसगढ़ 

2. देवव्रत साय पुत्र बली साय निवासी ग्राम रनई थाना फरसा बहार जिला जसपुर छत्तीसगढ़

3. सबल राम चौहान पुत्र पान साय राम चौहान निवासी ग्राम कुम्हार बहार थाना फरसा बहार जनपद जसपुर छत्तीसगढ़

ये सामान हुआ बरामद

1. 26 किलो 100 ग्राम अवैध नाजायज गांजा

2. बिना नम्बर प्लेट की मारूती सुजुकी ईको वैन

3. 02 एन्ड्रयड फोन

4. 500 रुपये

यह भी पढ़ें- Kanpur News: हिंदू और सिख समुदायों में दिखेगी बड़ी एकता, पहली बार दोनों मिलकर करेंगे यह काम...जानें..

संबंधित समाचार