प्रयागराज में पकड़ी गई अवैध असलहों की फैक्ट्री, MP और Bihar से लाते थे कच्चा माल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। यमुनानगर क्षेत्र में प्रयागराज एसओजी और नैनी थाने की फोर्स ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। इस कार्रवाई में प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के रहने वाले तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है। दबिश के दौरान एक खरीददार को भी गिरफ्तार किया गया है।
 
डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर  प्रयागराज एसओजी और नैनी थाने की फोर्स ने अरेल इलाके में अवैध रूप से चल रहे हथियारों की फैक्ट्री पर छापा मारकर कर चार लोगो को गिरफ्तार किया ,जिसमे से एक व्यक्ति हथियारों का खरीदार था। 

जानकारी के अनुसार अभी तक उन्होंने 20 से ज्यादा असलहे बनाकर बेचे हैं। गिरोह के सदस्य मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा एवं बिहार के मुंगेर से हथियार एवं हथियारों का सामान लाकर यहां असलहे तैयार करते हैं। असलहों को अपराधियों को उनकी डिमांड के अनुसार बेचा जाता था। आरोपियों के दिए गए बयान के आधार पर अभी अन्य खरीदारों एवं इनको सामान मुहैया कराने वाले लोगों को चिन्हित कर ढूंढा जा रहा है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -बहराइच : पैदल राम नगरी भक्तों संग रवाना हुए समाजसेवी, कई जगह हुआ स्वागत

संबंधित समाचार