दीवार गिराने का मामला : विवाद सुलझाने पहुंचा प्रशासनिक अमला, नहीं बनी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेंहदावल/ संतकबीरनगर, अमृत विचार। गुरुवार को थाना क्षेत्र के बनकसिया गांव में पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के बीच जमीनी विवाद को लेकर आमने-सामने होने पर शुक्रवार को प्रशासनिक अमला गांव में पंहुचा। काफी देर तक जांच पड़ताल और दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद भी बात नहीं बन पाई और अभी भी गांव तनाव व्याप्त है।
      
शुक्रवार की दोपहर वर्तमान ग्राम प्रधान की दीवार जेसीबी से गिराने के मामले में विवाद सुलझाने के लिए एसडीएम अरुंण कुमार, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह राठौर, थानाध्यक्ष विजय कुमार दूबे मौके पर पहुंचे। राजस्व कर्मियों के साथ जमीन के सीमांकन का प्रयास किया गया। दोनों पक्षों को मौके पर बुलाया गया था, लेकिन विवाद नहीं सुलझ सका। जिसके चलते अधिकारी वापस लौट गए। इस मामले में अभी भी दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधान अजय सिंह और वर्तमान प्रधान देवेंद्र गुप्ता ने मिलकर जमीन का एक हिस्सा बैनामा कराया था। दोनों लोगों ने आपसी सुलह समझौते के आधार पर ज़मीन बांट लिया था। इस दौरान देवेंद्र गुप्ता ने अपने की हिस्से की जमीन में दिवार चलवा लिया। बाद में पैमाइश हुई तो देवेंद्र गुप्ता की जमीन में अजय सिंह का हिस्सा निकल रहा था। 

इसके बाद अजय सिंह ने जेसीबी लगाकर शुक्रवार की शाम को जबरन दीवार गिरवा दिया। इस मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान अजय सिंह को हिरासत में भी लिया था। दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति खड़ी होने के कारण एसडीएम व सीओ विवाद सुलझाने के लिए मौके पर गए थे, लेकिन विवाद नहीं सुलझ सका। प्रशासन और पुलिस जल्द विवाद सुलझाने का दावा कर रहा है। थानाध्यक्ष विजय कुमार दूबे ने बताया कि मौके पर अधिकारी पहुंचे थे। दोनों पक्षों को मौके पर बुलाया गया था। पूरे मामले की जांच पड़ताल चल रही है। शीघ्र ही विवाद समाप्त करा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -पब्जी खेलते हुए युवक के झांसे में पड़ी किशोरी, राजस्थान से पहुंची सुलतानपुर

संबंधित समाचार