Etawah: भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा को बताया भाजपा का कार्यक्रम.. बोलें- 'अखिलेश यादव से अच्छे रिश्ते हैं।'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा को भाजपा का कार्यक्रम कहा है।

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा को भाजपा का कार्यक्रम कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से अच्छे रिश्ते हैं और आगे भी रहेंगे।

इटावा, अमृत विचार। भीम आर्मी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को   इटावा पहुंचे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि  अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाला कार्यक्रम साधु संतो का कार्यक्रम न होकर भाजपा का कार्यक्रम है। धर्म किसी एक दल या व्यक्ति का नही होता। इसलिए भाजपा को धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर देश के बारे में सोचना चाहिए। 

विपक्ष के इंडिया गठबंधन की लेट लतीफी को लेकर कहा कि काश 6 माह पहले ही यह गठबंधन अस्तित्व में आ गया होता तो विपक्ष के नेता अभी तक बेहतर तरीके से संगठित हो गए होते। आज एक बड़ा जनसमर्थन मिल रहा होता। 

उन्होंने ई वी एम के खिलाफ कार्यकर्ताओं से जल्द ही बड़े आंदोलन की तैयारी करने का आह्वान किया। चंद्रशेखर ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की भाषा बोल रहा है। इसलिए हम अपने वोटो की चोरी नहीं होने देना चाहते। इसलिए ईवीएम के खिलाफ जल्द ही बड़ा आंदोलन होगा।

अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर चंद्रशेखर ने कहा कि मेरे उनके साथ अच्छे रिश्ते हैं। 2022 के बाद हमने मिलकर साथ काम किया है और जो रिश्ते अच्छे हैं वो अच्छे ही रहेंगे। 

अडानी, अंबानी के साथ सरकार के रिश्तों को लेकर उन्होंने कहा कि आज सरकार ने अडानी पर इतने पैसे लगा रखे हैं, अगर यह भी ललित मोदी और नीरव मोदी की तरह चला गया तो पूरे देश की अर्थव्यवस्था खत्म हो जाएगी। हमें आपको एक बार फिर से ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह इन लोगो की गुलामी करनी पड़ेगी। बसपा के आकाश आनंद के द्वारा नंबर जारी कर एक्स के माध्यम से लोगो को जोड़ने पर चुटकी लेते हुए बोलें कि आकाश आनंद अपने समाज के उन लोगों को भी जोड़ें, जिन लोगो ने उन्हें लंबे समय तक वोट दिया।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: बैंक मैनेजर की मां ने फांसी लगाकर दी जान, इस वजह से थीं अवसाद में... जानें..

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज