बदायूं: शख्स ने किशोरी से की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

कुंवरगांव, अमृत विचार: दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजे गए आरोपी ने बाहर आने के बाद किशोरी से दोबारा दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। किशोरी के पिता ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजा है।

थाना कुंवरगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। गुरुवार को वह कॉलेज से सिलहरी गांव तक वाहन से आई और फिर पैदल अपने गांव जा रही थी। रास्ते में गांव बाबट निवासी रजनेश मिला। उसने किशोरी से बदतमीजी की। किशोरी ने विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए। दुष्कर्म की कोशिश की। 

किशोरी जैसे तैसे उसके चुंगल से छूटी और अपने घर पहुंचकर आपबीती बताई। उसके पिता ने थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी रजनेश के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, बल प्रयोग करने आदि के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे जेल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक इंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें-  बदायूं: 302 लाभार्थी खरीदेंगे कृषि यंत्र, लॉटरी प्रक्रिया से हुआ चयन 

संबंधित समाचार