बदायूं: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा टेंपो, चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शुक्रवार को थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव गुलड़िया के पास हुआ हादसा

बदायूं, अमृत विचार: एक बाइक को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो चालक की मौत हो गई जबकि टेंपो सवार आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को अस्पताल भेजा। 

कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव पलिया गूजर निवासी जोगराज (40) पुत्र नंदू टेंपो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार को वह दातागंज से सवारियों को टैंपों में बैठकर बदायूं आ रहे थे। थाना मूसाझाग क्षेत्र में गांव गुलड़िया के पास विपरीत दिशा से एक बाइक सवार आ गया।

जोगराज ने टेंपो बचाने की कोशिश तो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में जोगराज की मौत हो गई। टेंपो सवार रजाउल मुस्तफा खां, विवेक कुमार, समरीन समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। रजाउल, समरीन और विवेक की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: शख्स ने किशोरी से की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को भेजा जेल

संबंधित समाचार