Weather News: सावधान! गलन भरी ठंड में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी, अगले इतने दिन तक कड़ाके की सर्दी के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में गलन भरी ठंड में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी।

औरैया में गलन भरी ठंड में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी। अगले तीन दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

औरैया, अमृत विचार। बीते 30-31 दिसंबर से ही जिले में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। औरैया में शनिवार सुबह से कोहरे की परत छाई है। जिससे आमजनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग इस कपकपाती ठंड से निजात पाने के लिए जगह जगह अलाव का सहारा लेते नजर आऐ। इससे दृश्यता कम हो गई और यातायात प्रभावित हुआ है। जिले में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बरकरार है।

Fog News

मौसम वैज्ञानिक अनंत कुमार के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड से अत्यधिक ठंड की स्थिति बरकरार रह सकती है। अगले तीन से चार दिनों तक सुबह बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और दिन में धूप निकलेगी। मालूम हो कि दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच हो तो बहुत घना कोहरा, 51 से 200 मीटर के बीच घना कोहरा, 201 से 500 मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1,000 मीटर के बीच हल्का कोहरा होता है।

30-31 दिसंबर से ही जिले में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। शनिवार सुबह से कोहरे की परत छाई है। इससे दृश्यता कम हो गई और यातायात प्रभावित हुआ है। कोहरे के कारण शनिवार को दिल्ली जाने वाली रेलगाड़ियां प्रभावित हुईं।

Fog News 1

मौसम केंद्र ने औरैया में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान रहा।और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औरैया के लोगों को आज भी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।बर्फीली हवाओं ने लोगों की कंपकपी और ज्यादा बढ़ा दी है।

पछुआ ने बढ़ाई मैदानी इलाकों में गलन

मौसम वैज्ञानिक अनन्त कुमार के अनुसार उच्च हिमलयी इलाकों से हो कर आ रही पछुआ हवा तेज है जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में गलन बनी हुई है। अगले तीन दिन तक इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश से गुजर जाने के बाद पछुआ में तेजी आई।

इसकी वजह से दिन में भी गलन महसूस हो रही है। पछुआ हवा और ऊंचाई पर बनी हुई कोहरे की हल्की परत धूप की गर्माहट पूरी तरह धरती तक नहीं पहुंचने दे रही है।

Fog News 2

मौसम वैज्ञानिक अनंत कुमार ने बताया कि अगले चार पांच दिन  में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा और दिन में तेज धूप निकलेगी जिससे अब दिन ब दिन न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।वहीं आलू की फसल में झुलसा रोग लग रहा है। और सरसों की फसलों को नुकसान होगा, सरसों में दाना हल्का पड़ेगा। जिससे पैदावार में कमी आयेगी। तथा गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: लखनऊ-कानपुर-झांसी हाईवे पर बनेगा रेस्ट एंड रिफ्रेश प्वाइंट, KDA पनकी में राहगीरों को देगा ये सुविधा

संबंधित समाचार