Kanpur News: लखनऊ-कानपुर-झांसी हाईवे पर बनेगा रेस्ट एंड रिफ्रेश प्वाइंट, KDA पनकी में राहगीरों को देगा ये सुविधा
लखनऊ-कानपुर-झांसी हाईवे पर बनेगा रेस्ट एंड रिफ्रेश प्वाइंट।
लखनऊ-कानपुर-झांसी हाईवे पर बनेगा रेस्ट एंड रिफ्रेश प्वाइंट। केडीए पनकी में स्टील अथॉरिटी और कालपी रोड के बीच राहगीरों को सुविधा देगा।
कानपुर, अमृत विचार। लखनऊ-कानपुर-झांसी हाइवे पर पनकी भौ सिंह में स्टील अथॉरिटी के पास केडीए रेस्ट एंड रिफ्रेश प्वाइंट बनाएगा। यहां राहगीरों के रुकने के साथ खाने-पीने, बच्चों के खेलने एवं सुपर मार्केट की मिलेगी सुविधा मिलेगी। 2920 वर्गमीटर क्षेत्रफल में प्रस्तावित रेस्ट एंड रिफ्रेश प्वाइंट के मॉडल को लेकर केडीए वीसी विशाख जी अय्यर ने अधिकारियों के साथ चर्चा की। इसके साथ ही आगे की रूप-रेखा भी तैयार की।
केडीए वीसी के निर्देशन में प्राधिकरण की टीम ने पनकी भौ सिंह, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और कालपी रोड के बीच भूमि पर अवैध कब्जे हटाए थे। इस जमीन पर ढाबा, दुकान, धर्मकांटा, व्यवसायिक निर्माण लोगों ने किये थे। जिन्हें अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। अब इसी जमीन पर रेस्ट एंड रिफ्रेश प्वाइंट बनाने के निर्देश दिये गये हैं।
शुक्रवार को जमीन पर यात्रियों की सुविधा के लिये अनोखी पहल के रूप में रेस्ट एण्ड रिफ्रेस प्वाइंट बनाये जाने की कार्य योजना केडीए वीसी के सामने पेश की गई।
केडीए वीसी ने बताया कि लखनऊ-झांसी राजमार्ग पर इस प्रकार का प्रथम रेस्ट एंड रिफ्रेस प्वाइंट होगा, जहां पर यात्रियों के लिए लगभग सभी सुविधायें एक छत के नीचे उपलब्ध रहेगीं। रेस्ट एंड रिफ्रेस प्वाइंट के निर्माण हो जाने से राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को ठहरने एवं जलपान की सुविधा उपलब्ध होगी। वीसी ने योजना को धरातल पर लाये जाने के लिए नियमानुसार जल्द कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये।
यह सुविधा होगी
यात्रियों के रूकने, खाने-पीने, बच्चों के खेलने एवं सुपर मार्केट के साथ ही विभिन्न ब्रांड्स के काफी शॉप, फूड कोर्ट, स्लीपिंग पॉड्स, गेमिंग लांज, किड्स प्ले-रूम, गेस्ट रूम, पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रानिक स्टोर, वेटिंग एरिया की सुविधा रहेगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur: चौराहों पर बनेंगी स्लिप रोड और फ्री लेफ्ट टर्न, मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर ने बदहाल यातायात सुधारने की कमान
