Kanpur: चौराहों पर बनेंगी स्लिप रोड और फ्री लेफ्ट टर्न, मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर ने बदहाल यातायात सुधारने की कमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर ने संभाली बदहाल यातायात सुधारने की कमान।

कानपुर में मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर ने संभाली बदहाल यातायात सुधारने की कमान। ऑटो और ई-रिक्शा की अराजकता रोकने के लिए संचालन की नई नीति बनेगी।

कानपुर, अमृत विचार। शहर के 18 प्रमुख चौराहों पर अतिक्रमण हटाकर चौड़ीकरण करने के लिए समितियों का गठन किया जाएगा। समिति में पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, केस्को, स्थानीय थाने व ट्रैफिक पुलिस शामिल रहेगी।

जिन चौराहों से बसों का आवागमन होता है उनकी समिति में आरटीओ अधिकारी भी शामिल होंगे। हर माह समिति चौराहों के सुधार की रिपोर्ट स्टीयरिंग कमेटी को सौंपेगी। यह निर्देश शुक्रवार को मंडलायुक्त व पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता में  हुई स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में दिए गए। 

मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त अमित गुप्ता व पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार की अध्यक्षता में शहर में सुगम यातायात संचालन के लिए स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में शहर के 18 चौराहे जो अतिक्रमण की समस्या से ग्रसित हैं, उनको अतिक्रमण से मुक्त कर चौड़ीकरण पर जोर देकर समिति गठन का फैसला हुआ। जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाएगा, वहां स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि दोबारा अतिक्रमण न लगे।

चौराहों पर स्थान बनाकर स्लिप रोड और फ्री लेफ्ट टर्न बनेगा। ऑटो, ई-रिक्शा की अराजकता से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए ऑटो, ई-रिक्शा संचालन के लिए नई नीति बनाई जाएगी। इसमें रूट का चिन्हांकन कर क्रियान्वयन कराया जाएगा। 

बसों की पार्किंग के लिए नगर निगम जगह दिलाए

मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन को बसों की पार्किंग के लिए जगह चिन्हित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी पार्किंगों को अभियान चलाकर कब्जा मुक्त कराया जाए।  

चौराहों से 100 मीटर दूर पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट

पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों से कहा कि चौराहों पर सवारियां उतारने वाले ऑटो, ई-रिक्शा चालकों पर कड़ी कार्रवाई करें, ताकि जाम की समस्या न हो।  सवारियां बैठाने व उतारने के लिए चौराहे से 100 मीटर की दूरी पर पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट बनाया जाए।  

इन चौराहों से हटेगा अतिक्रमण

टाटमिल, रामादेवी, विजय नगर, घंटाघर, फजलगंज, बर्रा बाईपास, जरीबचौकी, शास्त्री चौक, रावतपुर, मूलगंज, सरसैया घाट, डिप्टी पड़ाव, हैलट अस्पताल, सचान चौराहा, बारादेवी।

ये भी पढ़ें- Accident In Kanpur: गिट्टी लदे डंपर ने बाइक सवाद दंपति को रौंदा… मौत, रो-रोकर बेहाल हुए बच्चे

संबंधित समाचार