Farrukhabad: मेला रामनगरिया में संत महात्माओं ने शुरू किया कल्पवास, उद्घाटन के लिए CM Yogi Adityanath को किया गया आमंत्रित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में मेला रामनगरिया में संत महात्माओं ने शुरू कल्पवास किया।

फर्रुखाबाद में मेला रामनगरिया में संत महात्माओं ने शुरू कल्पवास किया। इस मेले के उद्घाटन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। गंगा तट पांचाल घाट पर कल्पवासियों ने डेरा डाल दिया है। यहां भारी संख्या में पहुंचे संत महात्माओं ने कल्पवास शुरू कर दिया है। प्रदेश भर से पहुंचे संत महात्मा यहां पहला स्नान मकर संक्रांति से शुरू करेंगे। हालांकि मेले का शुभारंभ 25 जनवरी को होगा। इस मेले के उद्घाटन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है।

गंगा तट पांचाल घाट पर प्रयागराज की तरह हर साल मेला लगता है। इस मेले में प्रदेश भर से कल्पवासी आकर एक माह तक भागीरथी में डुबकी लगा कर भजन, कीर्तन, पूजन करते है। यहां सर्वाधिक शिवालय होने की वजह से फर्रुखाबाद को अपरा काशी के नाम से भी जाना जाता है। अपरा काशी कहे जाने वाले पांचाल घाट पर फिर संतों की भीड़ उमड़ने लगी है।

Farrukhabad 1

परम् संत बच्चा बाबा बताते हैं कि मेला रामनगरिया का शुभारंभ जरुर 25 जनवरी से होगा, लेकिन यहां पहुंचे संत महात्मा पहला शाही स्नान मकर संक्रांति 15 जनवरी से शुरु करेंगे। इस दिन मेले में अलग अलग संतों के अखाड़े शोभा यात्रा निकालेंगे। पहला शाही स्नान मकर संक्रांति से शुरू हो जाएगा।

मेला प्रबन्धक संदीप दीक्षित का कहना है कि मेले के उद्घाटन के लिए शहर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ को आमंत्रित कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेले में आने की पूरी तरह संभावना है। इसइ वजह से मेले को इस साल और भव्य बनाया जाएगा। 2 किलो मीटर परिधि में लगने वाले मेला राम नगरिया परिसर में 50 लाउड स्पीकर लगाए जाएंगे।

जिन से समय समय पर आदेश निर्देश पुलिस एवम प्रशासनिक अधिकारी जारी करेंगे। खोया पाया केंद्र भी खोला जाएगा। जिसके लिए कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस साल कई जिलों का पुलिस फोर्स मेले में तैनात किया जाएगा। पहले शाही स्नान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनका कहना है कि अब तक मेला परिसर में 700 से अधिक तंबू लगाए जा चुके हैं।

संत महात्मा तथा कल्पवासियों का यहां तेजी से आना जारी है। मकर संक्रांति को संत महात्मा पहला भंडारा खिचड़ी भोज से शुरू करेंगे। इसके बाद 25 जनवरी से यहां भंडारा, कथा तथा सत्संग का दौर शुरू हो जाएगा। 30 जनवरी से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जायेंगे। इस दौरान प्रशासनिक पंडाल में जाने माने गीतकार और कवियों के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

पांचाल घाट पर लगने वाले इस मेले में सन्त महात्माओं की अलख निरंजन की आवाज चारों तरफ सुनाई देने लगी है। मेले में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार उत्तराखंड से भी कई संत महात्मा यहां कल्पवास करने यहां आ रहे हैं। जिनके शिष्यों ने पहले  से यहां आकर तंबू लगा लिए हैं। संत महात्माओं के यहां डेरा डालने ने पांचालघाट का माहौल राम मय हो गया है।

एडीजी ने मेला रामनगरिया में परखी सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत

एडीजी कानपुर परिक्षेत्र आलोक कुमार सिंह पुलिस और प्रशासनिक अमले के साथ गंगातट पांचाल घाट पर लगने वाले मेला राम नगरिया का निरीक्षण कर रहे थे। एडीजी ने कहा कि कल्पवासी यहां जिस विश्वास के साथ लोग कल्पवास करने आते हैं उसी विश्वास के साथ वापस लौटे इसको लेकर आज आईजी ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी विकास कुमार व अन्य पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने शांति व्यवस्था का जायजा लिया।

News (19)

एडीजी ने बताया कि मेले में पुलिस तथा पीएसी बल की तैनाती की भी समीक्षा की गई है।मेले में प्रकाश की कैसी व्यवस्था की गई है इसको भी देखा गया है। एडीजी ने कहा कि उनके संज्ञान में लाया गया था कि पिछले बर्ष गंगा पुल से आवागमन में काफी दिक्कत हुई थी। इस साल किस तरह से वाहन निकाले जाएंगे। उस सम्बन्ध में भी पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पीएसी के तैराक जवान गंगा तट पर मौजूद रहेंगे। इसके बाद उन्होंने मेला परिसर में लगाई गई पंडाल में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- Weather News: सावधान! गलन भरी ठंड में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी, अगले इतने दिन तक कड़ाके की सर्दी के आसार

संबंधित समाचार