Exclusive News: 92.92 करोड़ से बनेगा मंधना-शुक्लांगज फोरलेन, गाजियाबाद की यह कंपनी जल्द शुरू करेगी निर्माण कार्य

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में 92.92 करोड़ से बनेगा मंधना-शुक्लांगज फोरलेन।

कानपुर में 92.92 करोड़ से बनेगा मंधना-शुक्लांगज फोरलेन। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई। टेक्निक्ल बिड में सात कंपनियां शामिल थी। गाजियाबाद की शर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी जल्द निर्माण कार्य शुरू करेगी।

कानपुर, (अभिनव मिश्र)। मंधना से गंगा बैराज होते हुए लखनऊ हाईवे तक 17 किलोमीटर लंबे स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण की टेंडर प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। टेक्टनिकल बिड में सात कंपनियां शामिल थीं। गाजियाबाद की शर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी को फोरलेन निर्माण का काम मिला। शासन ने इस फोरलेन निर्माण की 122.50 करोड़ रुपये लागत तय की थी। शर्मा कंस्ट्रक्शन ने 92.92 करोड़ रुपये में टेंडर प्राप्त कर लिया।  

मंधना से बिठूर होते हुए शुक्लागंज तक 17 किलोमीटर लंबे मार्ग की मौजूदा समय में चौड़ाई 7.50 मीटर है। फोरलेन होने के बाद एक तरफ सड़क की चौड़ाई 8.50 मीटर हो जाएगी। फोरलेन के दोनों तरफ तीन-तीन फीट चौड़ा फुटपाथ बनाया जाएगा। सड़क पर दोनों तरफ नाला और स्ट्रीट लाइट भी होगी।

फोरलेन निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने 27 नवंबर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। टेंडर प्रक्रिया में 12 कंपनियों ने भाग लिया था। इस फोरलेन निर्माण के लिए शासन की ओर से 122.50 करोड़ की लागत तय की गई थी। लेकिन शर्मा कंस्ट्रक्शन ने इस राशि से 24.12 प्रतिशत नीचे जाकर 92.92 करोड़ रुपये से फोरलेन निर्माण का टेंडर हासिल कर लिया।

हालांकि इस दर को लेकर फोरलेन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जाते रहे। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य की समिति बनाकर निगरानी की जाएगी।  

मंधना शुक्लागंज फोरलेन निर्माण का टेंडर गाजियाबाद की शर्मा कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। कंपनी 92.92 करोड़ की लागत से फोरलेन का निर्माण कार्य कराएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एग्रीमेंट कराकर जल्द से जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।- अखंडेश्वर, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

ये भी पढ़ें- Exclusive: कोई रटकर नहीं याद रख पाता, कोई याद किया भूल जाता, UP बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में बढ़ रहा तनाव

संबंधित समाचार