Unnao: ई-लाटरी से चुने गये कृषि यंत्रों पर अनुदान के 184 लाभार्थी, डीएम सहित 15 सदस्यीय समिति व करीब 750 किसान शामिल
उन्नाव में ई-लाटरी से चुने गये कृषि यंत्रों पर अनुदान के 184 लाभार्थी।
उन्नाव में ई-लाटरी से चुने गये कृषि यंत्रों पर अनुदान के 184 लाभार्थी। डीएम सहित 15 सदस्यीय समिति व करीब 750 किसान ई-लाटरी में शामिल हुये।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव विकास भवन सभागार में डीएम अपूर्वा दुबे की मौजूदगी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यन्त्रों की ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया। इस दौरान जिला मुख्यालय सहित ब्लाक मुख्यालयों पर डीएम की से ओर गठित चयन समिति के सभी 15 अधिकारी जुड़े रहे। डीएम ने ई-लाटरी प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा 184 किसानों को अनुदान का लाभ प्राप्त होगा।

बता दें समिति में शामिल सदस्य सचिव डीडी कृषि डा. मुकुल तिवारी, सह सचिव सुरेंद्र राम भास्कर, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा, नामित प्रगतिशील कृषक सदस्य ब्लाक क्षेत्र सिकंदरपुर करन चंद्र कुमार पटेल, ब्लाक क्षेत्र बीघपुर के बृजेंद्र प्रताप सिंह, ब्लाक क्षेत्र मियागंज के बीडीओ अनिल मिश्रा, सिकंदरपुर सरोसी के बीडीओ अरविंद कुमार, बांगरमऊ के बीडीओ सुधीर कुमार, स्वयं सहायत समूहों की प्रतिनिधि आशा रानी व विपिन कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र धौरा अभियांत्रिकी वैज्ञानिक अभियंता रमेश मौर्या, नाबार्ड के सुनील कुमार वर्मा व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नव प्रभात रंजन के अलावा विशेष सदस्यों उप कृषि निदेशक भूमि संरक्षण तकनीकी मुख्यालय लखनऊ आर के सिंह की उपस्थिति में ई-लाटरी निकाली गयी।
डीएम ने कहा जिले में पहली बार इस तरह ई-लाटरी से कृषि यंत्रों की अनुदान योजना का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। नई व्यवस्था को लेकर किसानों का उत्साह उनकी पारदर्शिता को लेकर संतुष्टि को साबित करता है। ब्लाक स्तर पर मौजूद किसान भी इसके गवाह बनकर अपने बताये हुये पांच अंकों वाले रेंडम नंबर से प्रत्येक कृषि यंत्र की ई-लाटरी निकालने को लेकर खुश दिखाई देते रहे।
विभिन्न ब्लाक मुख्यालयों पर मौजूद रहे 750 किसानों के समक्ष पूर्ण हुयी ई-लाटरी के माध्यम से 184 किसानों को अनुदान से लाभांवित किया जायेगा। चयनित किसान दो फरवरी 2024 तक कृषि यंत्र खरीदकर कृषि विभागीय वेबसाइट पर बिल अपलोड कर अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अनुदानराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में प्राप्त होगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: छपाई कारोबार को लगे पंख.. इस वजह से शादियों के कार्ड छपने में हो रही देरी..जानें..
