बहराइच: आटो चालक का शव झाड़ियों से हुआ बरामद, हार्ट अटैक से मृत्यु की जताई जा रही आशंका
बहराइच, अमृत विचार। जिले के हुसैनपुर गांव निवासी आटो चालक का शव लखनऊ बहराइच मार्ग के निकट नवोदय विद्यालय के पीछे झाड़ियों में मिला। इससे परिवार के लोग रोने लगे। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर भगत राम (35) आटो चालक था। वह ऑटो चलकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसका शव शनिवार को लखनऊ बहराइच मार्ग स्थित नवोदय विद्यालय के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी में दी गई। चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।
सभी ने झाड़ी से शव बाहर निकलवाया। इसके बाद आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान की। कोतवाल ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि गांव के निकट ही शव मिला। जिससे मृतक की पहचान तुरंत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक आटो से घर जा रहा था। अटैक आने के चलते गिरकर मौत हुई है। वहीं जहां शव मिला है, उससे सड़क की दूरी लगभग 80 से 100 मीटर हैं। ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढे़ं: प्रयागराज: प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीयों से जगमग होगी महाकवि तुलसीदास जी की ससुराल, रत्नावली मंदिर में होगा पूजा पाठ
