कासगंज: आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों का समय से करें निस्तारण, एसपी ने दिए निर्देश
कासगंज, अमृत विचार। एसपी ने पुलिस कार्यालय के सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक कर आईजीआरएस के माध्यम से आने वाले प्रार्थना पत्रों की निस्तारण की समीक्षा की। थानों पर तैनात संबंधित पुलिस कर्मियों को समय से निस्तारण के निर्देश् दिए।
साथ ही सीओ और कोतवाली प्रभारियों को निर्देशित किया कि वह निस्तारण के बाद फरियादी से बात कर फीडबैक जाने। बैठक में आईजीआरएस के माध्यम से आने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि सभी थानों पर एवं पुलिस कार्यालय में आईजीआरएस के मामले के देखने लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती है। उन्होंने कहा कि इन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है।
सरकार की मंशा के अनुरूप प्रार्थना पत्रों का समय से गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित थानाध्यक्ष एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी निस्तारण किए गए प्रार्थना पत्रों की फीडबैक लें। पीड़ित से बातचीत कर जाने कि वह निस्तारण से संतुष्ट हैं कि नहीं। यदि फरियादी संतुष्ट है तो ठीक है यदि नहीं है तो कारण जानें और हर संभव संतुष्ट करने का प्रयास करें।
सीओ अजीत चौहान, सीओ विजय राणा, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन एवं जिले के सभी थानों आईजीआरएस से संबंधित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: कासगंज: वाहन चालकों को जागरूक करने पुलिस टीम के साथ निकलीं एसपी, यातायात नियमों के पालन को किया प्रेरित
