Shriram Mahotsav Shahabad : बालाजी धाम से कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई शोभायात्रा, राम महोत्सव का शुभारंभ
शाहाबाद/ हरदोई, अमृत विचार। दिलेरगंज स्थित मां कात्यायनी शक्तिपीठ में श्री राम शोभा यात्रा के साथ श्री राम महोत्सव का सात दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है यह कार्यक्रम लगातार सात दिन तक चलेगा। दोपहर के वक्त कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शोभायात्रा बालाजी धाम चौक से निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ बालाजी धाम मंदिर पर पूजन अर्चन के बाद हुआ। शोभा यात्रा में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की मनमोहक झांकी का प्रदर्शन किया गया। यह शोभायात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चौक, सराफा बाजार, घंटाघर, सदर बाजार, बड़ी बाजार, होते हुए सीधे मां कात्यायनी शक्तिपीठ दिलेर गंज पहुंची।
शोभा यात्रा का जगह-जगह रोक कर व्यापारियों और नागरिकों ने स्वागत किया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भगवान राम के भक्ति पूर्ण गीतों के साथ नृत्य कर रही थीं। शोभायात्रा में जन जागरण सेवा न्यास के राष्ट्रीय सचिन राजीव नयन दीक्षित, पुष्पेंद्र मिश्र, अरुण श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, सोमनाथ अवस्थी, उमंग अवस्थी सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष भक्तगण शामिल रहे।
राम महोत्सव कार्यक्रम हुआ प्रारंभ
मां कात्यायनी शक्तिपीठ पर श्री राम महोत्सव का साथ दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है शाम 5:00 बजे से गोला गोकरननाथ खीरी के कथावाचक गुरदास जी महाराज राम कथा का वाचन करेंगे।
ये भी पढ़ें -बहराइच: आज भी गांवों में भी होता है सामूहिक खिचड़ी भोज, लिया जाता है चंदा, VIDEO
