पालघर की पुनरावृति है पुरलिया की घटना : विहिप
अयोध्या, अमृत विचार। मकरसंक्रांति से पूर्व पश्चिम बंगाल के पुरलिया में साधूसंतों पर हमला महाराष्ट्र के पालघर घटना की पुनरावृत्ति है। यह ममता सरकार की तुष्टिकरण का परिणाम है। पश्चिम बंगाल में भगवाधारी संत ,भक्त सुरक्षित नहीं है।
यह बात विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने पुरलिया घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ममता सरकार में जंगल राज कायम हो गया है। आरोप लगाया है कि वहां पशुवत व्यवहार किया जा रहा है। सरकार की तुष्टिकरण नीति से संतों में भय व्याप्त हो गया है। उन्होंने कहा है कि पिछले वर्ष महाराष्ट्र में जिस प्रकार से निरीह साधुसंतों को बर्बरता पूर्वक मौत के घाट उतार दिया गया ठीक उसी प्रकार पश्चिम बंगाल में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति हो रही है।
ये भी पढ़ें -प्राण प्रतिष्ठा : सरयू में निगरानी को पहुंची पीएसी बाढ़ राहत दल की कंपनी
