उपलब्धि : बहराइच नगर पालिका को राष्ट्रपति ने दिल्ली में दिया सम्मान, स्वच्छता में बेहतर कार्य का मिला इनाम
बहराइच, अमृत विचार। बहराइच नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी को स्वच्छता में बेहतर कार्य करने के लिए 11 जनवरी को दिल्ली में सम्मान मिला है। दिल्ली में प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री ने यह सम्मान हासिल किया है।
बहराइच नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुधा देवी और अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह की देखरेख में नगर पालिका क्षेत्र में काफी बेहतर कार्य हुआ है। सफाई कार्य कर्मचारियों ने काफी बेहतर तरीके से करते हुए कूड़ा निस्तारण भी किया है। जिसके चलते बहराइच नगर पालिका को ओडीएफ में प्लस प्लस और जीएफसी में स्टार मिला था। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर भरत मंडप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 11 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में बहराइच नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को सम्मान मिलना था। अधिशासी अधिकारी का सम्मान प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने हासिल किया। अधिशासी अधिकारी ने सम्मान पर गर्व जताते हुए बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
.jpg)
जिले का नाम आते ही हुई खुशी
नगर पालिका परिषद बहराइच का नाम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने लिया और नगर पालिका का सम्मान प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री को दिया, यह काफी सुखद है। जिले के नाम आते ही हम सभी खुश हुए। क्योंकि बहराइच जैसे पिछले जनपद को या सम्मान मिलना और बेहतर कार्य होना और प्रेरणा देगा।
ये भी पढ़ें -धनघटा के लोगों को मिली रोडवेज बस की सौगात, हैंसर बाजार से खलीलाबाद और गोरखपुर की यात्रा होगी आसान
