बहराइच : दुग्ध डेयरी संचालक को दुकान में घुसकर बुरी तरह पीटा, सैकड़ों लीटर दूध नाली में फेंका
बहराइच, अमृत विचार। जनपद के प्रधानपुरवा स्थित दुग्ध डेयरी पर शुक्रवार शाम संचालक व फुटकर विक्रेताओं में गैलन जल्दी खाली करने व धन के लेनदेन को कहासुनी हो गई। इसी बीच आधा दर्जन हमलावरों ने डेयरी में घुसकर दुग्ध भरी गैलन उठाकर सड़क पर फेंक दी। यही नही हमलावरों ने जमकर मारपीट की। जिसके चलते संचालक, उसके दो बेटो, एक बेटी को गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनो पक्षों की तहरीरों पर केस दर्ज किया गया है।
खैरीघाट थाने के चौकसाहार के मजरे प्रधानपुरवा मे 40 वर्षीय राम कुमार यादव पुत्र राम स्वरूप की दुग्ध की डेयरी है। जिस पर फुटकर दुग्ध विक्रेता दुग्ध आपूर्ति सुबह शाम करते है। यह दुग्ध शहर स्थित डेयरी भेजा जाता है। शुक्रवार शाम कंधई लाल से रामकुमार की जल्द दुग्ध नापने को शोर शराबा कर रहे थे। जबकि वह जो पहले आया। उसका दुग्ध नाप रहे थे। इसी दौरान कहासुनी बढ़ी तो कंधई के साथ मौजूद अन्य लोगों ने डेयरी में घुस दुग्ध भरी गैलन बाहर फेंकना शुरू कर दिया। जो सड़क पर बहकर नालियों में चला गया। इसी दौरान लाठी, डंडे व धारदार हथियारों से लैस लोगों ने हमला कर मारपीट की। जिसमें रामकुमार, उसके दो बेटो 22 वर्षीय गंगाराम, 20 वर्षीय मन्नू राम, 18 वर्षीय पुत्री बबला घायल हो गए।
इस मारपीट की वारदात से अफरा तफरी मच गई। फुटकर दुग्ध विक्रेताओं में भगदड़ मच गई। किसी ने इसकी सूचना थाने को दी। तो लगभग एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। घायलो को आनन फानन में सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने वहां से घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि दो पक्षो में धन के लेनदेन को मारपीट हुई है। दोनो पक्षों के लोग घायल हुए है। दोनों पक्षों की तहरीर पर चार चार लोग नामजद कर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया है ।
ये भी पढ़ें -ठंड में ठंडे पानी से नहा रहें हैं अब्दुल्ला आजम!
