मुरादाबाद: हेलमेट ने बचा ली महिला कांस्टेबल की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। कांठ रोड पर कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल घायल हो गई। गनीमत यह रही कि हेलमेट होने के कारण उसके सिर पर गंभीर चोट नहीं लगी। कार चालक ने कांस्टेबल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हादसा मंगलवार की …

मुरादाबाद,अमृत विचार। कांठ रोड पर कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल घायल हो गई। गनीमत यह रही कि हेलमेट होने के कारण उसके सिर पर गंभीर चोट नहीं लगी। कार चालक ने कांस्टेबल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

हादसा मंगलवार की सुबह कांठ रोड पर पीएसी तिराहे के पास हुआ। एमडीए कालोनी निवासी ऋचा पांडेय कांस्टेबल हैं। मौजूदा समय में उनकी नागफनी थाने में तैनाती चल रही है। सुबह के वक्त वह स्कूटी से ड्यूटी के लिए थाने जा रही थी। रास्ते में कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऋचा काफी दूर तक स्कूटी के साथ फिसलती चली गई।

नजारा देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। कार चालक ने गलती मानते हुए कांस्टेबल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर नागफनी एसओ भी आ गए। डाक्टरों के अनुसार, हेलमेट होने के कारण उसके सिर पर अधिक चोट नहीं आई है। कांस्टेबल की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

संबंधित समाचार