मुरादाबाद : कोहरे में लिपटी सुबह, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने से बढ़ी ठिठुरन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूनतम तापमान 5 और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस, अलाव जलवाने में ढिलाई न बरतने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

रिकॉर्ड ट्रेनें समय की पटरी से उतरीं, यात्री परेशान 

मुरादाबाद। रविवार की सुबह कोहरे में लिपटी रही। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने से ठिठुरन बढ़ गई। दोपहर में भी धूप न निकलने से लोग गलन से परेशान हुए।  ठंड से जनजीवन ठिठुर गया। सुबह कोहरा रहने से दृश्यता कम रही। दोपहर तक कोहरा छाया रहा। धूप न निकलने से गलन बढ़ गई।

रविवार को न्यूनतम तापमान 5 और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में भी लोग अलाव जलाकर सेंकते रहे। घरों में ठंड दूर करने के लिए लोगों ने हीटर ब्लोअर का सहारा लिया। हालांकि बिजली कटौती से इसमें भी खलल पड़ी। खपत बढ़ने से कई मोहल्लों में बिजली की आवाजाही बनी रही। लोकल फाल्ट बढ़ने से लोग परेशान हुए। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड के सेवानिवृत्त प्रोफेसर मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अभी कहीं घना कहीं मध्यम कोहरा जारी रहेगा। ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी। बारिश के आसार कम है।

रिकॉर्ड ट्रेनें समय की पटरी से उतरीं, यात्री परेशान 
कोहरा और ठंड ने एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। देहरादून से सूबेदारगंज को जाने वाली लिंक एक्सप्रेस ने रिकॉर्ड 9 घंटा 45 मिनट विलंब से चलने का रिकॉर्ड बनाया है। न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 6 घंटा 54 मिनट विलंब से चल रही है। अवध असम के दोनों फेरे प्रभावित हैं। अप दिशा की गाड़ी 6 घंटे 23 मिनट और डाउन वाली एक घंटा 48 में देर से चल रही है। राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे 55 मिनट देर से आ रही है। जनशताब्दी और पूर्णागिरि शताब्दी दोनों विलंब से चल रही हैं। कामाख्या एक्सप्रेस के यात्री 4 घंटे से उसके आने के इंतजार कर रहें हैं। दुर्गियाना 4 घंटे 47 मिनट देर से है। कुंभ, गरीब रथ, जनसाधारण, दिल्ली मुरादाबाद पैसेंजर और गोरखधाम की इंतजार में यात्री स्टेशन पर बैठे हैं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बेहिसाब ठंड से रोडवेज के रैन बसेरे खाली, दिन में भी यात्री यहां बैठने को तैयार नहीं 

संबंधित समाचार