Weather Forecast Kanpur: रात में शहर ठिठुरा… दिन में घना कोहरा, मौसम विभाग का ये है अनुमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में दिन में घना कोहरा छाया रहा।

कानपुर में दिन में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि कोहरे की मार जारी रहेगी।

कानपुर, अमृत विचार। शहर में ठंड सीजन का रिकार्ड बना रही है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसके चलते रात में शहरवासी ठिठुरते रहे। सुबह की शुरुआत हाड़ कंपाऊ ठंड के बीच  घने कोहरे से हुई। दृश्यता काफी कम रही। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया। उर्सला अस्पताल में तीन सांस रोगियों ने दम तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार कोल्ड वेव के कारण अभी कोहरे से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। 

शहर में ठंड का थर्ड डिग्री टार्चर शनिवार को भी जारी रहा। सुबह कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोग अलाव तापते नजर आए या घरों में ही दुबके रहे। जरूरी काम से घरों से निकले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर और रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते नजर आए। शहर में भी लोगों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।

दोपहर को धूप निकलने पर लोगों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन बर्फीली हवाओं की वजह से धूप बेअसर रही। शाम को सर्द हवाओं ने फिर ठिठुरन बढ़ा दी। सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने कहा कि अभी तापमान में बहुत अधिक परिवर्तन की संभावना नहीं हैं।  

सीजन का बना रिकॉर्ड

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सर्दियों के मौसम इस बार ऐसा पहली बार हुआ जब लगातार दो दिन न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। शुक्रवार और शनिवार दोनों ही दिन न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। सीजन में अब तक का यह सबसे कम तापमान है। इससे पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

ये भी पढ़ें- UP: गाय से लदी ट्रक ड्राइवर ने भागने की फिराक में कई वाहनों को मारी टक्कर… युवक करता रहा पीछा, फजलगंज में ऐसे रूकवाया

 

 

संबंधित समाचार