Banda: 'भगवान श्री राम आ रहे हैं'...रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जिले में चला स्वच्छता महाअभियान, अभूतपूर्व होगा भगवान का स्वागत...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में स्वच्छता महाअभियान चलाया गया।

बांदा में राज्य मंत्री, सदर विधायक, मंडलायुक्त, डीआईजी और जिलाधिकारी ने वृहद स्वच्छता महाअभियान चलाया।

बांदा, अमृत विचार। जनपद में विशेष सफाई अभियान पूरे जोर शोर से चलाया गया। राज्य मंत्री ने पैलानी मंडल के मंदिरों में, सदर विधायक और जिलाधिकारी ने महावीरन में वहीं मंडलायुक्त और डीआईजी ने अपने कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलने वाले वृहद स्वच्छता महाअभियान के अंतर्गत रविवार को सदर विधानसभा के उत्तरी मंडल में संकट मोचन मंदिर तथा महावीरन मंदिर में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता तथा जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और जिले के आला अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। 

स्वच्छता अभियान 2

इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि भगवान श्री राम आ रहे हैं ऐसे में अपने आसपास के मठ, मंदिरों में स्वच्छता अभियान चला कर अपनी महा सेवा से प्रभु श्री राम का स्वागत करना है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अंतर्गत प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए आह्वान के प्रति जन-जन में उत्साह का माहौल है। यहां अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, राजभवन उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अमित सेठ भोलू, संतोष राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

तिंदवारी विधानसभा के पैलानी मंडल अंतर्गत कालेश्वर मंदिर, खपटिहा कला तथा राम जानकी मंदिर पैलानी में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता महाभियान चलाया गया। इस अवसर पर श्री निषाद ने कहा कि आज पूरा देश राम मय है। 

500 साल बाद आए इस स्वर्णिम अवसर पर प्रभु श्री राम जन्मभूमि के निर्मित मंदिर में भगवान नाम की प्राण प्रतिष्ठा का समस्त देशवासियों को इंतजार है। पूरे देश में उत्साह और उमंग का वातावरण दिखाई दे रहा है। ऐसा अवसर पर जसपुरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित निगम, प्रधान मैना देवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

स्वच्छता अभियान 3

बांदा दक्षिणी मंडल अंतर्गत गुरुद्वारा पीली कोठी में प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अंकित बासू की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जहां संतू गुप्ता, पंकज रैकवार, दीपक राजपूत, दिलीप तिवारी,मनीष रैकवार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने भी आयुक्त कार्यालय में और अपर पुलिस महानिरीक्षक ने डीआईजी कार्यालय में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें- UP: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों की तुलना भगवान से की..बोले- 'जो हमारी जान बचाता है वही हमारे लिए ईश्वर के समान है'

संबंधित समाचार