कौशाम्बी : छात्रा से छेड़छाड़ मामले में आईटीआई अनुदेशक के खिलाफ केस दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, अमृत विचार। कौशांबी आईटीआई कॉलेज टेवा मंझनपुर में थाना पश्चिम इलाके की रहने वाली एक छात्रा के साथ अनुदेशक द्वारा छेड़खानी किये जाने के मामले में छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिए गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

छात्रा के मुताबिक उसके साथ अनुदेशक विवेक तिवारी ने छेड़छाड़ की थी। उसने कहा कि अनुदेशक की तरफ से मुझे परीक्षा से वंचित करने और प्रवेश पत्र में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया था। मामले में कोतवाली मंझनपुर में तहरीर दी गयी थी। मालूम हो कि  छात्रा का वर्ष 2022-23 में सरकारी आईटीआई कॉलेज मंझनपुर में एडमिशन हुआ था। कॉलेज के अनुदेशक विवेक तिवारी को लगातार परेशान करते थे। उसके साथ छेड़खानी करने और उसे परीक्षा से वंचित करने के लिए प्रवेश पत्र में गड़बड़ी करने को कहा था। इस मामले में 5 जनवरी को कॉलेज प्रशासन में तीन सदस्य टीम गठित कर जांच करने का आदेश दिया था। 7 जनवरी को कमेटी द्वारा जांच रिपोर्ट प्रिंसपल केके राम को सौप दी गई। 

जांच रिपोर्ट आने के बाद कॉलेज प्रशासन में विवेक तिवारी और अनुदेशक ध्रुव सिंह दोनों का वेतन रोक दिया गया। वहीं छात्रा के द्वारा एसपी को शिकायत पत्र देने के बाद कोतवाली मंझनपुर में विवेक तिवारी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

ये भी पढ़ें -Babu Singh Murder Case : यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी, एक लाख का इनामी शिवम चौहान आगरा से गिरफ्तार

संबंधित समाचार