बरेली: मकर संक्रांति का पर्व आज, 77 सालों बाद वरियान और रवि योग का अति दुर्लभ संयोग, पांच साल पहले भी पड़ा था सोमवार को 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : मकर संक्रांति का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा, हालांकि शहर में कई स्थानों पर रविवार को भी मनाया गया त्योहार। ज्योतिषाचार्य पं. रमाकांत दीक्षित ने बताया कि 5 साल पहले सोमवार के दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया था। मकर संक्रांति पर सूर्य रात 2:54 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

सोमवार को धनु राशि में बुध और मंगल विराजमान होंगे । सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही खरमास का समापन हो जाएगा। इस बार 77 सालों बाद मकर संक्रांति के दिन वरियान और रवि योग से अति दुर्लभ संयोग का भी निर्माण हो रहा है।

बताया कि रविवार को भी पर्व मनाया जाना अनुचित नहीं है। पीलीभीत रोड, गांधी उद्यान, सेटेलाइट बस स्टेशन, चौकी चाैराहा, कुतुबखाना, अयुबखां चौराहा, चौपुला, राजेंद्र नगर, जगतपुर सहित शहर में विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी के भंडारे का आयोजन किया गया ।

तिल का है विशेष महत्व: ज्योतिषाचार्य पं. राजीव शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन तिल का बहुत महत्व होता है। आराध्य को तिल से बने मिष्ठान का भोग और दान करने की परंपरा है। तिल युक्त जल सूर्य को अर्पित करने व स्नान करने के बारे में शास्त्रों में लिखा है। इसके अलावा अन्य खाद्य सामग्री, धन व वस्त्रों का भी दान उत्तम फलदायी है।

ये भी पढ़ें - बरेली: उपायुक्त श्रम रोजगार ने 19 गोशालाओं के लिए मांगी जमीन, एडीएम प्रशासन को लिखा पत्र

संबंधित समाचार