वैदिक व सनातन की पूर्ण व्याख्या के लिए रामचरितमानस जैसा ग्रंथ नहीं : रामभद्राचार्य
अमृत विचार अयोध्या : प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बड़ा भक्तमाल की बगिया में आयोजित 1008 कुंडिय हनुमन महायज्ञ व अमृत वर्ष के पहले दिन रविवार की रामकथा में पद्मविभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य ने कहा कि एक साथ वैदिक व सनातन की पूर्ण व्याख्या देखनी है तो रामचरित मनास जैसा कोई ग्रंथ नहीं है। उनको अपने जीवन पर गर्व है, जो कर्म देकर भगवान ने उनको भेजा था, उसका निष्ठा और प्रेम निर्वहन किया।
रामचरितमानस से ही 10 हजार भाव प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि जीवन में प्रतिज्ञा ली थी कि रामजन्मभूमि का निर्णय होने तक अपनी कथा में रामराज्य की बात नहीं कहूंगा और गर्भगृह में रामलला के विराजमान होने तक अयोध्या में कथा नहीं कहूंगा। आज से मेरे जीवन के 75 वर्ष शुरू होने पर अमृत वर्ष शुरू हो रहा है। अमृत वर्ष शुरू होने के पूर्व 27 अक्टूबर को पीएम मोदी ने नौ हजार पृष्ठ की अष्टाध्यायी का विमोचन किया था। पूर्ण होने पर 14 जनवरी 25 को रामचरितमानस पर नौ हजार पृष्ठों की राघवकृत्यभाष प्रस्तुत करूंगा।
उन्होंने पद्मश्री सुनील जोगी लिखित श्रेयांश प्रताप सिंह के अमृत गीत जगमग रघुवर की रजधानी, लहरों में सरयू का पानी का विमोचन किया। यजमान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा, दरभंगा के सांसद गोपाल, पहलगाम विधायक पवन यादव, संजय पाठक, राधाकृष्ण दमाणी, रकीलाल कुरिया, बालक योगेश्वरदास आदि ने स्वागत अभिनंदन किया।
रामजी लेइहैं जनमवा, चलो करि आई दर्शनवा
पद्मविभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य के 75वें जन्मोत्सव को लेकर बड़ा भक्तमाल बगिया में आयोजित अमृत महोत्सव के पहले दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी के नाम रहा। देश के विभिन्न प्रांतों से महोत्सव में शामिल और कथा का श्रवण करने पहुंचे रामभक्तों के बीच गायिका ने अपनी स्वर लहरी बिखेरी तो भक्त हर्षोल्लास से भर गए। रामजी लेइहैं जनमवा, चलो करि आई दर्शनवा... के बोले फूटे तो भक्त ही नहीं कार्यक्रम में मौजूद संत भी झूमने लगे। लोक कलाकार मालिनी अवस्थी ने राम से जुड़ी अपनी अन्य प्रस्तुति भी दी।
ये भी पढ़े:- अयोध्या के लिए सीएम लाए बड़ी सौगात, पिंक आटो समेत इलेक्ट्रिक बसों का दिया तोहफा, डिजिटल टूरिस्ट एप भी किया लॉन्च
