बाबरी केस के फैसले का सीएम योगी ने किया स्वागत, कहा- सत्य की जीत हुई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबरी विध्वंस मामले पर आज सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सत्यमेव जयते के अनुरूप सत्य की जीत हुई है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह फैसला स्पष्ट करता है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा राजनीतिक पूर्वाग्रह से …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबरी विध्वंस मामले पर आज सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सत्यमेव जयते के अनुरूप सत्य की जीत हुई है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह फैसला स्पष्ट करता है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर वोट बैंक की राजनीति के लिए देश के पूज्य संतों, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, विश्व हिंदू परिषद से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को बदनाम करने की नीयत से उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर बदनाम किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, इस षड्यंत्र के लिए जिम्मेदार देश की जनता से माफी मांगें।
