पारस्परिक स्थानांतरित हुये शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की पीएसपीएसए ने उठाई मांग
अमृत विचार लखनऊ : बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात पारस्पारिक तबादला पाये शिक्षकों को कार्यमुक्त किए जाने की जरूरत है। कार्यमुक्ति न होने से शिक्षकों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने बेसिक शिक्षा परिषद सचिव व शिक्षा महानिदेशक को पत्र लिखकर समस्याओं से अवगत कराया है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व में सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि व शिक्षक एवं शिक्षिका जिनके द्वारा बीएलओ निर्वाचन कार्य का निर्वहन किया जा रहा है उनको कार्यमुक्त नही किया जायेगा।
अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिका द्वारा पारस्परिक अन्तः जनपदीय स्थानान्तरण प्रक्रिया के अर्न्तगत अंग्रेजी माध्यम से भिन्न विद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिका के साथ जोड़ा बनाया गया है को कार्यमुक्त नहीं किया जायेगा। ऐसे शिक्षक एवं शिक्षिका जो अकादमिक रिसोर्स पर्सन के रूप में कार्यरत है द्वारा अन्य शिक्षक एवं शिक्षिका के साथ जोड़ा बनाया गया है को कार्यमुक्त नहीं किया जायेगा। वहीं छात्र छात्राओं के शैक्षिक हित के दृष्टिगत ऐसे शिक्षक एवं शिक्षिका जो अवकाश पर अथवा निलम्बित है को कार्यमुक्त नही किया जायेगा। विनय कुमार ने कहा कि इस तरह से रोक लगाये जाने से शिक्षकों को समस्या हो रही है।
विनय कुमार ने कहा कि ऐसे शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को तत्काल कार्य मुक्त किए जाने की जरूरत है। वहीं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिका द्वारा पारस्परिक अन्तः जनपदीय स्थानान्तरण प्रक्रिया के अर्न्तगत अंग्रेजी माध्यम से भिन्न विद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिका के साथ जोड़ा बनाया गया है,जो अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय में कार्यरत है किन्तु अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय के चयन प्रक्रिया के अंतर्गत चयन न हुआ हो, को कार्यमुक्त किया जाना चाहिए। जो शिक्षक एवं शिक्षिका जो अकादमिक रिसोर्स पर्सन के रूप में कार्यरत है उनको भी मुक्त किया जाना चाहिए।
इन शिक्षकों को भी मुक्त किया जाना चाहिए
विनय कुमार सिंह ने कहा शिक्षक एवं शिक्षिका के साथ जोड़ा बनाया गया है, को कार्यमुक्त किया जाना चाहिए क्योंकि वर्तमान में अधिकांश अकादमिक रिसोर्स पर्सन अपने विकास खंड के अतिरिक्त जनपद के अन्य विकासखंड में अपना योगदान दें रहे हैं, उसी के अनुरूप स्थानांतरित अकादमिक रिसोर्स पर्सन कार्य कर सकते है।
अवकाश पर गये शिक्षकों को मुक्त करने की मांग
छात्र छात्राओं के शैक्षिक हित के दृष्टिगत ऐसे शिक्षक एवं शिक्षिका जो अवकाश पर है, उनको पूर्व ज्वाइन कराते हुए कार्यमुक्त किया जाना चाहिए एवं जो शिक्षक एवं शिक्षिकाएं निलंबित है उनको यथाशीघ्र बहाल करने की प्रक्रिया पूर्ण करते हुये कार्यमुक्त किया जाना चाहिए।
