Auraiya News: पुलिस और भैंस चोर गैंग के बीच मुठभेड़… एक के पैर में लगी गोली, तीन बदमाश गिरफ्तार
औरैया में पुलिस और भैंस चोर गैंग के बीच मुठभेड़।
औरैया में पुलिस और भैंस चोर गैंग के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
औरैया, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के औरैया-जालौन रोड पर बीती रात पुलिस और भैंस चोर गैंग के साथ मुठभेड़ हो हुई। खुद को फंसता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिसमें एक बदमाश राशिद उर्फ शंकरा के पैर में गोली लग गई। इस मुठभेड़ में उसके दो साथी हारून और जुबैर भी गिरफ्तार हुए हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के औरैया-जालौन रोड से पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों के पास से एक लोडर, चोरी की तीन भैंसे और अवैध असलहा बरामद हुए है। फिलहाल, घायल राशिद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। मामले में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि कुछ दिनों से थाना कोतवाली औरैया और दिबियापुर में भैंस चोरी की घटनाएं घटित हो रही थी। शिकायत के बाद इसकी जांच में टीम लगाई गई थी।

मुखबिर की सूचना पर एक गैंग का पता चला। रात में उनकी लोकेशन ट्रेस हो गई। तब भी वह भैंस चोरी कर भाग रहे थे।रात में दो बजे के करीब थाना कोतवाली औरैया ने चेकिंग लगाई तो जालौन चौराहे पर एक लोडर आता दिखाई दिया। उसमें तीन भैंसे लदी हुई थी। जब लोडर को रोकने का प्रयास किया गया तो कोहरे का फायदा उठाकर चालक जालौन की तरफ तेजी से गाड़ी को भगाने लगा।
जिस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस टीम के ऊपर दो फायर कर दिए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश राशिद के पैर में गोली लग गई।उसे पकड़ लिया गया। उसके दो साथी भी पकड़े गए है। चोरी की भैंसे और लोडर को बरामद किया गया है। राशिद आपराधिक प्रवत्ति का है। उस पर पहले से ही कई केस दर्ज है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें- कानपुर: 40 विमान रिहायशी इलाकों में गिरा दिए जाएंगे, मचा दिल्ली तक हड़कंप, छात्र ने इंडिगो एयरलाइन को दी सूचना
