Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर्व पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी... जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में मकर संक्रांति पर्व पर लगी आस्था की डुबकी।

कानपुर में मकर संक्रांति पर्व पर भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। इसी तरह जगह-जगह खिचड़ी भोज का भी आयोजन हुआ।

कानपुर, अमृत विचार। मकर संक्रांति का पर्व सोमवार को शहर में धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों ने मान्यता के तहत गंगा घाटों में स्नान व पूजन किया। पर्व पर मौसम का भी असर रहा। यही वजह रही कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की कम संख्या रही। उधर, पर्व पर शहर के विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी भोज भी आयोजित हुए। मंदिरों में भी श्रृंगार के साथ खिचड़ी स्वरूप प्रसाद वितरित किया गया।

Ghat

मकर संक्रांति के पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। शहर के अटल घाट सरसैया घाट, ड्योढ़ी घाट, सिद्धनाथ घाट, मेस्कर सहित अन्य घाटों  पर श्रद्धालुओं ने आकर पारंपरिक स्नान किया। स्नान के साथ मान्यता के तहत पूजन व दान भी किया। भक्तों की ओर से मान्यता के चलते सूर्य उपासना भी की गई। घरों में भी मान्यता के तहत पारंपरिक पूजन कर खिचड़ी स्वरूप प्रसाद ग्रहण किया गया।

मकर संक्रांति पर्व पर सरसैया घाट, घंटाघर चौराहा, अशोकनगर, किदवई नगर, बर्रा,  80 फीट रोड सहित अन्य स्थानों पर खिचड़ी भोज कराए गए। कई व्यापार मंडलों की ओर से भी खिचड़ी भोज कराए गए। बिरहाना रोड, नयागंज, जनरलगंज, नयागंज, कलेक्टरगंज में भारी भीड़ रही।

Ghat 1

परमट स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर में विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए खिचड़ी भोज भी आयोजित हुआ। इसी तरह अशोकनगर दुर्गा मंदिर में भी मकर संक्रांति पर्व पर पीले वस्त्रों से श्रृंगार किया गया। काली मठिया शास्त्री नगर में भी मां काली पर खिचड़ी का भोग लगाया गया। 

खिचड़ी भोज रहे राममय

मकर संक्रांति पर्व पर शहर में आयोजित खिचड़ी भोज राममय रहे। खिचड़ी भोज के दौरान आए हुए लोगों को 22 को अपने घरों में दीपोत्सव किए जाने का आवाहन किया गया। व्यापारियों की ओर से इन भोज में केसरिया झंडे भी वितरित किए गए। कई जगहों पर भोज में आने वाले लोगों का केसरिया अंग वस्त्र पहनकर स्वागत भी किया गया। भोज के दौरान प्रभु श्रीराम के मंदिर में विराजमान होने पर एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दी गई।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: बिना आईडी वालों को भी रैन बसेरों में आसरा मिले, डीएम विशाख जी अय्यर ने निरीक्षण कर दिए ये निर्देश

 

संबंधित समाचार