अयोध्या: कर्नाटक के अरुण योगीराज की बनाई प्रतिमा गर्भगृह में होगी स्थापित, जानिए क्या बोले चंपत राय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि गर्भगृह में विराजने वाली प्रतिमा का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई गई प्रतिमा गर्भगृह में स्थापित होगी। मूर्ति बनाते वक्त वह 15-15 दिन परिवार से बात नहीं करते थे। बोले बहुत परिश्रमी लड़का है। उसकी मेहनत का फल मिला। 

बता दें कि नीले रंगे की रामलला की मूर्ति है बनाई गई है। जिसमें  रामलला को खड़े हुए धनुष-बाण लिए दिखाया गया है। विदित हो कि अमृत विचार ने दो जनवरी के अंक में पहले पेज पर “अरुण योगीराज की बनाई रामलला की मूर्ति मंदिर में हो सकती प्राण प्रतिष्ठित'' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसकी आज चंपत राय ने पुष्टि की।

यह भी पढ़ें;-22 जनवरी को 12:20 बजे से 1:00 बजे तक होगी प्राण प्रतिष्ठा, बोले चंपत राय- 18 जनवरी को गर्भगृह में स्थापित होगी मूर्ति

 

संबंधित समाचार