बिजनौर: पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/हल्दौर, अमृत विचार। पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। आरोपी का चालान कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। 

कस्बा झालू निवासी एक व्यक्ति ने 10 जनवरी को पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें उसने मुहल्ले के ही किशोर पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार को थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बाल अपचारी को गिरफ्तार लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: हड़ताल के चलते नहीं हुई आजम खां की सुनवाई, सबूत पेश करने के लिए मांगा था समय

संबंधित समाचार