कासगंज: श्रद्धालुओं ने किया भगवान वराह का दुग्धाभिषेक
फोटो- भगवान वराह का दुग्धािभषेक करते धर्मयात्रा महासंघ के पदाधिकारी।
कासगंज, अमृत विचार: धर्मयात्रा महासंघ द्वारा 31 वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। हरपदी गंगा के घाट पर स्थित वराह मदिंर पर धािर्मक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान वराह का दुग्धाभिषेक किया। हनुमान चालीसा का पाठ कर गंगा मईया का दीपदान किया।
सोमवार को सुबह धर्म यात्रा महासंघ के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का वराह मदिर पहंुचने का िसलिसला प्रारंभ हुआ। आचार्य शिवम मिश्रा द्वारा वेदमंत्रों के साथ भगवान वराह का दुग्धाभिषेक व अन्य धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गंगा मईया का दीपदान किया। घाटों पर दीप जलाए। गंगा मईया भगवान वराह की आरती उतारी।
धर्मयात्रा महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राजीव कुमार बरबािरया ने कहा कि भारत की आत्मा तीर्थों में वास करती है। तीथों का विकास ही भारत का विकास है। उन्हाोंने धर्मयात्रा महासंघ की स्थापना की प्ष्ठभूिम पर चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामेश्वरदयाल महेरे ने संस्था के िक्रया कलापों की सराहना की।
इस दौरान सतीश चौधरी,गिरीशचंद्र तिवारी,गंगासभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे,योगेंद्र कुमार निर्भय चयींबाबू ,किशनलाल पसनावत,डॉक्टर राजीव बरबारिया ,नीरज उपाध्याय,विकास शर्मा ,श्याम परिमार रिंकू,सागर सनातनी,निखिल दीक्षित,अक्षय उपाध्याय, कृष्ण कुमार भारद्वाज,योगेंद्र मिश्रा,पंकज भारद्वाज,चंद्रकांत उपाध्याय, तुसार शर्मा,आशीष अयाचक,संभू गोस्वामी,हरिओम बड़गैया,पुरुषोत्तम ,राज तिवारी,शिवम गोस्वामी ,अखिलेश पौचौरी,आशीष दौनेरिया,अभय मिश्रा ,गोपाल बाबू बरबारिया,ऋषभ भारद्वाज सहित हजारों लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- कासगंज: सर्दी का सितम जारी, तेजी से लुढक रहा है पारा, गलन भरी ठंड से जनजीवन हुआ बेहाल
