रायबरेली: बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर व्यापारी से लूटा लाखों का आभूषण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नसीराबाद/रायबरेली। जिले में अपराध को लेकर पुलिस सख़्ती बरत रही है, लेकिन सलोन सर्किल में अपराध के मामलों में कमी होती नही दिखाई देती है। पुलिस की कार्यशैली से अपराध पर अंकुश नही लग पा रहा है। चोरी, लूट की घटनाएं आम हो गईं है और पुलिस घटना के बाद लकीर पीटती रहती है। सोमवार को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने आभूषण कारोबारी पर हमला कर उसका गहने से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

थाना क्षेत्र के धरई चौराहा निवासी शंकरलाल पुत्र विश्वनाथ सोनी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह अपने घर से केनारायपुर आर्डर पर गहना देने जा रहा था। जैसे ही बिरनानवा और दयालपुर के बीच नहर की पटरी पर पहुंचा तो दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर गहनों से भरा बैग को लेकर भाग गए। 

कारोबारी किसी को घटना की जानकारी न दे पाये इसके लिए बदमाशों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस इधर उधर हाथ पैर मारती रही लेकिन बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नही लगा पाई। कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-नीति आयोग का दावा- भारत में नौ वर्ष में 24.82 करोड़ लोग गरीबी से उबरे

संबंधित समाचार