लखनऊ : प्राण प्रतिष्ठा से पहले सजाये जाएंगे मंदिर, कल से शुरू होगा कार्य 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शासन ने नगर निगम से मांगी मंदिरों की सूची     

लखनऊ, अमृत विचार। अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान राजधानी के सभी प्रमुख मंदिरों को सजाया और संवारा जाएगा। नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने सभी मंदिरों की सूची मांगी है। कर निरीक्षकों ने वार्डों में सर्वे शुरू दिया है। मंदिरों की सूची मिलने के बाद बुधवार से मंदिरों में नगर निगम सफाई व रंग-रोशन करवाएगा। सबसे ज्यादा मंदिर जोन तीन, सात और आठ में हैं। मंदिरों के आस-पास के मार्गों की मरम्मत के साथ सफाई करवायी जाएगी।

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान सभी मंदिरों में सफाई के साथ सजावट और कार्यक्रम का आयोजन कराने का प्रधानमंत्री ने आवाहन किया है। साफ-सफाई, सजावट और आयोजन के लिए शासन धनराशि देगा। इसके लिए नगर निगम से लखनऊ के सभी मंदिरों की सूची और बैंक खाते की जानकारी मांगी गयी है। बुधवार तक नगर निगम शासन को सूची सौंप देगा।

ये भी पढ़ें -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में की साफ-सफाई, लिया आशीर्वाद

संबंधित समाचार