पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के पास पकड़ी डेढ़ करोड़ की हेरोइन, दो लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज, अमृत विचार। जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास बरगदवा इलाके से डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन (मादक पदार्थ) जब्त की गई है और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

बरगदवा के थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान महराजगंज जिले के सरवन कुमार और नेपाल के गणेश के रूप में हुई है, जिन्हें सोमवार रात नियमित जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया, ‘‘उनके पास से 130 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बतायी जा रही है।’’ थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के संपर्कों और जब्त किए गए मादक पदार्थ के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और उनके खिलाफ स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : 22 तक निरस्त रहेंगी अयोध्या रूट की 6 ट्रेनें, बदले मार्ग से चलेंगी 30 ट्रेनें

संबंधित समाचार