गंगासागर स्नान और दर्शन के लिए गये अमेठी निवासी की मौत
अमेठी, अमृत विचार। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के गंगासागर में मकर संक्रांति के अवसर पर हुगली नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर पवित्र स्नान के लिए गये अमेठी निवासी की हार्टअटैक से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को मृतक का शव घर पहुंचने की संभावना है।
अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर राजापुर अमेरुआ निवासी कृष्णा प्रसाद द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय गोकुल प्रसाद द्विवेदी अपनी पत्नी उर्मिला व रिस्तेदारो के साथ मकर संक्रांति के अवसर पर गंगासागर स्नान के लिये 11 जनवरी को घर से गये थे। जहां सोमवार को घाट पर स्नान के बाद पंडाल में पहुंचने पर कड़ाके की ठंड के चलते हार्टअटैक से मौत हो गई । परिजनों की सूचना पर स्थानीय प्रशासन द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है बुधवार देर शाम तक मृतक का शव उसके पैतृक गांव ईश्वरपुर राजापुर अमेरुआ पहुंचने की संभावना है। मृतक कृष्णा प्रसाद द्विवेदी आर.आर.पी.जी कॉलेज अमेठी से 2022 में क्लर्क पद से रिटायर्ड हुए थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया है।
ये भी पढ़ें -बहराइच : पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ, गुर्राकर जता रहा नाराजगी - Video
