प्राण प्रतिष्ठा : मेंहदावल की गलियों - चौराहों पर पुलिस और इंटेलिजेंस की पैनी नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेंहदावल/ संतकबीरनगर, अमृत विचार। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सुरक्षा की रूपरेखा तैयार होने लगी है। इस अवसर पर सुरक्षा कवच तैयार करने के लिए कई स्तर पर कवायदें चल रही हैं। मेंहदावल नगर में स्थानीय लोगों के साथ ही किराएदारों का सत्यापन भी शुरू हो गया है। विशेष रूप से जो लोग कुछ दिनों पहले ही आकर किराएदार बनकर रह रहे हैं पुलिस उनकी दोबारा वेरिफिकेशन भी करा रही है। चौराहों, गलियों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरने वाले संदिग्धों को रोककर पूछताछ के साथ गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पुलिस और इंटेलिजेंस की द्वारा संयुक्त रूप से गश्त की जा रही है। आने-जाने वाले हर शख्स की सघन जांच की जा रही है। पुलिस प्रत्येक हलचल पर नजर रख रही है, चूंकि इस शहर से रास्ता नेपाल और अयोध्या को भी जाता है। इसलिए यहां पुलिस और कड़ी निगरानी रख रही है। 

खुफिया एजेंसी एलआईयू, एसआईयू , आईबी समेत आधा दर्जन खुफिया एजेंसियां हर गलियों, चौराहों, मोहल्ले और प्रत्येक मोहल्ले में आने जाने वाले अजनबी नागरिकों के साथ ही सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रख रही हैं। इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक  इंटेलिजेंस के अधिकारी पिछले कुछ दिनों से मेंहदावल में पैनी नजर बनाए हुए हैं। प्रत्येक गतिविधियों पर भी बारीक नजर रख रहे हैं। 

प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल विजय कुमार दूबे ने बताया कि पुलिस द्वारा होटल, लाज और रेस्टोरेंटों की जांच की जा रही है। समाज में अराजकता फैलाने और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रख रहे हैं। सोशल मीडिया के हर पोस्ट के साथ  उन पोस्टों पर खास ध्यान दिया जा रहा है जो राम मंदिर से संबंधित आपत्तिजनक और उत्तेजक हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि समूचा मेंहदावल शहर सीसीटीवी कैमरों से लैश है। जिसकी मानीटरिंग मेंहदावल थाने के कार्यालय से की जा रही है। कहीं किसी भी व्यक्ति को संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत जानकारी दें। हर घटना चाहे छोटी हो या बड़ी सब पे पैनी नजर रखी जा रही है। 

39 (37)

ड्रोन कैमरों से की जा रही है मेंहदावल की निगरानी
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर पूरे थाना क्षेत्र में विशेषकर मेंहदावल शहर में पुलिस ड्रोन कैमरों से घरों की छतों और गलियों की निगरानी कर रही है। घरों की छतों पर पर ईंट-पत्थर या संदिग्ध वस्तुएं दिखते ही उसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

हर गतिविधि पर पुलिस की है पैनी निगाहें, एसएचओ 
प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दूबे ने बताया कि श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पुलिस एलर्ट पर है। पूरा थाना क्षेत्र सीसीटीवी कैमरों से लैश है। संदिग्ध व्यक्तियों, गलियों और चौराहों पर विशेष निगाहें रखी जा रही हैं। छतों और संकरी गलियों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जा रही है। इंटेलिजेंस कर्मियों से समन्वय बनाकर हर हलचल पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या जाने वाले राम भक्तों को मिलेगी आयुर्वेद की खुराक, बाराबंकी में लगे आयुर्वेदिक शिविर

संबंधित समाचार