कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए नितिन गडकरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गए हैं और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। गडकरी ने बुधवार को एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुझे आप सभी को यह बताते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि आप सभी के …

नई दिल्ली। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गए हैं और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। गडकरी ने बुधवार को एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुझे आप सभी को यह बताते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के बल पर मैं कोरोना से ठीक हो चुका हूं। आपके स्नेह के लिए धन्यवाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री को संसद सत्र के दौरान काेरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। तभी से वह आइसोलेशन में थे।

संबंधित समाचार