रामनगर: यूपी के अमानगढ़ रेंज में बाघ ने युवती पर किया हमला, मौत      

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। तराई पच्छिमी में वन प्रभाग रामनगर के फाटो रेंज से सटे उप्र के अमानगढ़ रेंज में बाघ ने वन गुर्जर  युवती पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। वन गुर्जर उसे अस्पताल लाते इससे पहले ही मौके पर उसकी मौत हो जाने से युवती के घर परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जाता कि उत्तराखण्ड के फाटो रेंज से सटे यूपी के अमानगढ़ रेंज में लगभग 19 वर्षीय  सुपुरा पुत्री मासूम अली सोमवार की दोपहर अपनी माँ के साथ जंगल मे अपने मवेशियों के लिए पत्ते बटोर कर बैलगाड़ी में भर रही थी। उनके साथ अन्य महिलाएं भी थी।

इसी बीच झाड़ियो ने निकलकर आए बाघ ने सुपुरा पर हमला बोल दिया। बताते है कि बाघ सुपुरा को कुछ दूर तक घसीट कर ले गया। उसकी चीख सुनकर अन्य महिलाए शोर मचाते हुए बाघ की ओर दौड़ी तो बाघ उसे छोड़कर मौके से भाग खड़ा हुआ। जब तक उसे अस्पताल लाते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही अमानगढ़ रेंज के वन कर्मी मौके पर पहुचे। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

बताया जाता है कि मृतका की शादी की तिथि सत्रह जनवरी को तय होनी थी इससे पहले ही यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगो ने मृतका के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा  दिए जाने की मांग की है। उधर अमान गढ़ रेंज की वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाद्याय ने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को तत्काल दे दी गयी। मुआवजा दिए जाने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार