मुरादाबाद: दोपहर बाद निकली हल्की धूप, ठंड व गलन से जनजीवन बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने से बढ़ी ठंड, अधिकतम तापमान 16 डिग्री

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को सुबह घने कोहरे और गलन से जनजीवन प्रभावित रहा। न्यूनतम तापमान चार डिग्री रहा। दोपहर बाद निकली हल्की धूप के बाद भी गलन से लोग बेहाल रहे।

सुबह घने कोहरे से वाहनों की गति प्रभावित रही। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने से ठंड बढ़ गई। जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा। गलन से राहत पाने के लिए लोगों ने हीटर, ब्लोअर और अलाव का सहारा लिया।

 वहीं जिलाधिकारी ने अलाव व रैन बसेरों की व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। कहा कि इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एंड हेड मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह का कहना है कि ठंड और कोहरे से अभी राहत के आसार नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान असंतुलन बना है। अभी कुछ दिन घना और मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : हादसे से गुस्साए एमआइटी के छात्रों ने पथराव कर तोड़ दी कार, जानिए फिर क्या हुआ?

संबंधित समाचार