लखनऊ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले दरगाह प्रमुख और यूनानी चिकित्सक, रखी यह मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मंगलवार को अम्बर फाउंडेशन के चेयरमैन वफा अब्बास ने मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ लखनऊ की विभिन्न दरगाहों के प्रमुखों और युनानी डाक्टरों का एक प्रतिनिधि मंडल भी मौजूद रहा। वफा अब्बास की स्वयं सेवी संस्थान अम्बर फाउंडेशन लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने के लिए जानी जाती है।

रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे लखनऊ की विभिन्न दरगाहों के प्रमुख ने प्रधानमंत्री के ‘एक हाथ में कुरान व दूसरे हाथ में कम्प्यूटर’ के आह्वान पर शहर में चल रहे मदरसों पर केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की तरफ से अधिक तवज्जो देने की मांग रखी।

फैजान फिरंगी महली अध्यक्ष ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन यूथ की अध्यक्षता में सज्जादानशीनों के इस प्रतिनिधिमंडल ने वक्फ बोर्ड के अंतर्गत आने वाली तमाम सम्पत्तियों के संरक्षण के लिए शासन व जिला प्रशासन की तरफ से की जाने वाली कार्रवाई को और अधिक सशक्त व प्रभावी तौर पर किए जाने की भी मांग रखी। इसके अलावा उर्दू भाषा के विकास की मांग के अतिरिक्त इस प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न सम्प्रदायों के बीच पारस्परिक सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा दने के लिए कार्यक्रमों की आवश्यकता, हिंदू मुस्लिम एकता, गंगा जमुनी तहज़ीब और आध्यात्म की मरकज़ दरगाहों के डेवेलप्मेंट के लिए भी पॉलिसी बनाने की बात कही है।

यूनानी डॉक्टरों ने एलोपैथिक चिकित्साभ्यास की रखी मांग

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से यूनानी डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मिलने पहुंचा था। इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल नेशनल यूनानी डाक्टर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मुईद अहमद ने बताया कि रक्षामंत्री से मिलकर यूनानी डॉक्टरों की समस्या की जानकारी दी गई है। जिस पर रक्षा मंत्री ने यथासंभव निराकरण की  बात कही है।

राजनाथ सिंह

मांगे :

1.आयुर्वेद और यूनानी डॉक्टरों को एलोपैथिक चिकित्साभ्यास करने का अधिकार दिया जाये।

2.ऑल इंडिया इंस्ट्टीयूट ऑफ यूनानी मेडिसिन की स्थापना की जाये।

3. नये यूनानी रिसर्च सेंटर खोले जायें

4. पूरे देश में सीजीएचएस यूनानी डिस्पेंसरी की संख्या बढ़ाकर 100 की जाये

5.पंजीकरण की अवधि बढ़ाकर पांच साल किया जाये

6. यूनानी विधा केक छात्रों की अभी तक प्रथम व्यवसायिक परीक्षा नहीं हो पाई है। इस परीक्षा को कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : SDM कार्यालय में महिलाओं ने की नारेबाजी, बीजेपी नेता के गिरफ्तारी की उठाई मांग

संबंधित समाचार