लखनऊ : SDM कार्यालय में महिलाओं ने की नारेबाजी, बीजेपी नेता के गिरफ्तारी की उठाई मांग
लखनऊ, अमृत विचार। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के बक्शी का तालाब इकाई के बैनर तले जुटी महिलाओं ने आज बीकेटी उपजिलाधिकारी कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा है।
दरअसल, ऐपवा के राज्य व्यापी आवाहन पर मंगलवार को बीकेटी इकाई संगठन की संयोजिका कमला गौतम के नेतृत्व में भारी संख्या में महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए बीकेटी उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान "बीएचयू की छात्रा के बलात्कारियों के संरक्षकों को सजा दो,यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करो,समान काम के लिए समान मजदूरी की गारंटी करो, महाजनी प्रथा के नये केन्द्र के रूप में पनप रहे माइक्रो फाइनेंस संस्थानों को नियंत्रित करने की सरकार जिम्मेदारी ले,मनरेगा में महिलाओं को 200 दिन काम और 600 रुपए मजदूरी की गारंटी दो,सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि करो समेत तमाम नारे लगाती हुई महिलाओं ने प्रदर्शन किया।
कमला गौतम ने कहा कि योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा की बड़ी -बड़ी डींगे मार रही है लेकिन हकीकत यह है कि आज योगीराज में महिला हिंसा की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। बीएचयू में सरकार बलात्कारियों को बचाते दिख रही है।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : घूस लेते महिला कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा
