कासगंज: 63 में से सिर्फ निगम की 33 बसों में लगा म्युजिक सिस्टम, कैसे गुनगुनाएंगे यात्री श्रीराम के भजन?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

कासगंज, अमृत विचार: परिवहन निगम की बसों में भगवान श्रीराम की धुन यात्रियों का सुनाई देगी। बसों में ही यात्रियों को संदेश मिलेगा कि 22 जनवरी को दीपावली मनानी है। यह सब म्युजिक सिस्टम के माध्यम से होगा। इसके लिए आदेश भी निगम के यात्रियों को मिल चुके, लेकिन कासगंज डिपो में परिवहन निगम की बसों में म्युजिक सिस्टम का अभाव है। अधिकांश बसों में म्युजिक सिस्टम नहीं लगे हैं। अब निगम के अधिकारियों ने शासन को पत्र लिखा है।

9521

श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक श्रीराम धुन और राम भजन बसों में बजाने का आदेश शासन के द्वारा जारी किया गया है। डिपो के द्वारा दिए गए डेटा में 30 बसों में अभी म्यूजिक सिस्टम नहीं है। ऐसे में सभी बसों में भगवान राम के भजनों की धुन यात्रियों को सुनाई देना मुश्किल है। प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। रामभक्तों ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां की हैं। 

वहीं परिवहन निगम ने भी बसों में यात्रियों को राम धुन और रामभजन सुनाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। डिपो से म्यूजिक सिस्टम लगी बसों का ब्यौरा मांगा गया। अनुबंधित 33 बसों में म्यूजिक सिस्टम है। निगम की 63 बसों में से केवल 33 बसों में ही म्यूजिक सिस्टम है, जबकि 30 बसों में अभी म्यूजिक सिस्टम नहीं है अथवा खराब है। ऐसे में शासन की मंशा के अनुसार सभी बसों में यात्रियों को राम भजन सुनना सुलभ नहीं हो पाए।

निगम को सूचना भेज दी गई है। जिन बसों में अभी म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था नहीं हैं, उनमें म्यूजिक सिस्टम को लगवाया जा रहा है। प्रत्येक बस में भगवान श्रीराम के भजन की धुन यात्रियों को सुनाई जाएगी--- विजय गंगावार, एआरएम।

यह भी पढ़ें- कासगंज: पुलिस के साथ RAF ने किया पैदल मार्च, 22 जनवरी और गणतंत्र दिवस को लेकर बरती जा रही सुरक्षा 

संबंधित समाचार