लखनऊ: सीएम योगी ने पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
लखनऊ। सीएम योगी ने अपने आफिशियर एक्स हैंडल पर कथक सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजल की है। सीएम योगी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा- कथक को साधना के रूप में अंगीकार कर उसे वैश्विक पटल पर अथाह ख्याति दिलाने वाले, महान शास्त्रीय गायक, कथक सम्राट, 'पद्म विभूषण' पंडित बिरजू महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
कथक को साधना के रूप में अंगीकार कर उसे वैश्विक पटल पर अथाह ख्याति दिलाने वाले, महान शास्त्रीय गायक, कथक सम्राट, 'पद्म विभूषण' पंडित बिरजू महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/2lNcxyO7tv
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 17, 2024
आपको बता दें कि पंडित बिरजू महाराज का असली नाम पंडित बृज मोहन मिश्र था। उनका जन्म लखनऊ में 4 फरवरी 1938 को हुआ था। बिरजू महाराज अच्छन वंश के वंशज थे जो कथक नृत्य के लखनऊ घराने से थे और 9 वर्ष की उम्र में ही इनके पिताजी का देहांत हो गया जिसके बाद परिस्थितियों में उतार चढ़ाव के कारण इन्हें अपने परिवार के साथ घर छोड़कर दिल्ली जाना पड़ा।
आपको आश्चर्य होगा कि मात्र 13 वर्ष की उम्र में ही इन्होंने दिल्ली के एक प्रशिक्षण संस्थान संगीत भारती में नृत्य का प्रशिक्षण देना शुरु कर दिया था। संगीत भारती के बाद भी इन्होंने कई संस्थानों में नृत्य का प्रशिक्षण दिया जिसके बाद दिल्ली में ही एक नृत्य के लिए विद्यालय खोला जिसका नाम कलाश्रम रखा। धीरे-धीरे कथक में उनकी ख्याति चारों ओर फैलने लगी, जिसके कारण उन्हें कथक सम्राट कहकर संबोधित किया जाने लगा। पंडित बिरजू महाराज ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में नृत्य और संगीत के निर्देशन किए हैं।
