गोरखपुर: गौशाला की आड़ में चल रहा था नकली शराब बनाने का अवैध कारोबार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। रामगढ़ थाना क्षेत्र के इंद्रानगर रसूलपुर के एक गौशाला से आबकारी विभाग ने नकली शराब बनाने का पर्दाफाश किया है। यहां से नकली शराब बनाने का उपकरण समेत एक को गिरफ्तार किया गया है। जनपद में नकली शराब बनाने का अवैध कारोबार बड़ी तेजी से अपने पैर जमा रहा है जिसे नेस्तनाबूद …

गोरखपुर, अमृत विचार। रामगढ़ थाना क्षेत्र के इंद्रानगर रसूलपुर के एक गौशाला से आबकारी विभाग ने नकली शराब बनाने का पर्दाफाश किया है। यहां से नकली शराब बनाने का उपकरण समेत एक को गिरफ्तार किया गया है। जनपद में नकली शराब बनाने का अवैध कारोबार बड़ी तेजी से अपने पैर जमा रहा है जिसे नेस्तनाबूद करने में आबकारी विभाग गोरखपुर की टीम लगी हुई है।

इसी कड़ी में बुधवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक गौशाला में नकली शराब बनाने के लाखों रुपये के सामान बरामद करने में आबकारी विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। आबकारी निरीक्षक राकेश त्रिपाठी ने बताया कि उप आबकारी आयुक्त गोरखपुर प्रभार गोरखपुर आरके सिन्हा कुछ सूचना मिल रही थी कि जनपद गोरखपुर में नकली शराब बनाने के रेफर ढक्कन बारकोड की भारी मात्रा में सप्लाई हो रही है।

उन्हीं के निर्देशानुसार इसके पहले भी गोरखपुर के बेतियाहाता और पीपीगंज क्षेत्र में नकली शराब बनाने के सामान बरामद किए थे। इनका एक समूह है और यह समूह बनाकर नकली शराब बनाने का काम करते हैं। उसी कड़ी में गिरोह का एक सदस्य बुधवार को मुखबिरी की सूचना के आधार पर पकड़ा गया है। यहां से नकली शराब बनाने के ढक्कन, रैपर, बार कोड सहित स्प्रिट बरामद हुआ है। गौशाला की आड़ में नकली शराब बनाने की साजिश के तहत सामान रखा गया था।

गौशाला से 1,90,000 देसी शराब बनाने के ढक्कन, 9999 विदेशी मदिरा बनाने का ढक्कन, 36,000 नकली शराब का लेबल, 3550 नकली क्यूआर कोड, एक एक्टिवा स्कूटी, 4 लीटर स्प्रिट और नौसादर बरामद हुआ है। पकड़ा गया व्यक्ति गुड्डू इंदिरा नगर का निवासी है। आबकारी विभाग की पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह काफी दिनों से सक्रिय था और बिहार में आगामी चुनाव के मद्देनजर नकली शराब की सप्लाई के लिए एक बड़ी खेप तैयार की जा रही थी।

संबंधित समाचार